चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरा

By : hashtagu, Last Updated : August 23, 2023 | 6:14 pm

चेन्नई, 23 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडर विक्रम की बुधवार की शाम 6.04 बजे चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग हुई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने इसकी पुष्टि की।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने भारतीय वैज्ञानिकों के सामर्थ्य पर खुशी जताते हुए इसे भारत के लिए ऐतिहासिक और समृद्ध कदम बताया।