सोने के दाम ₹1,00,904 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर, ₹1.04 लाख तक जा सकता है

चांदी की कीमत भी ₹1,020 बढ़कर ₹1,14,505 प्रति किलो हो गई है। चांदी का दाम पहले ₹1,13,485 था।

  • Written By:
  • Publish Date - August 7, 2025 / 01:26 PM IST

नई दिल्ली (7 अगस्त): सोने (gold) की कीमत आज यानी 7 अगस्त को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुँच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम ₹452 बढ़कर ₹1,00,904 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले इसका दाम ₹1,00,452 था।

चांदी की कीमत भी ₹1,020 बढ़कर ₹1,14,505 प्रति किलो हो गई है। चांदी का दाम पहले ₹1,13,485 था।

महानगरों में सोने की कीमत (10 ग्राम):

  • दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,02,700, 22 कैरेट ₹94,150

  • मुंबई: 24 कैरेट ₹1,02,550, 22 कैरेट ₹94,000

  • कोलकाता: 24 कैरेट ₹1,02,550, 22 कैरेट ₹94,000

  • चेन्नई: 24 कैरेट ₹1,02,550, 22 कैरेट ₹94,000

  • भोपाल: 24 कैरेट ₹1,02,600, 22 कैरेट ₹94,050

क्या सोने के दाम ₹1.04 लाख तक जा सकते हैं?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि अमेरिका के टैरिफ और जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इस वजह से सोने की डिमांड बढ़ी है, और 2025 के अंत तक सोने की कीमत ₹1,04,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,30,000 तक पहुंच सकती है।

इस साल अब तक सोना ₹24,742 महंगा हुआ

1 जनवरी 2025 से अब तक सोने की कीमत ₹76,162 से ₹1,00,904 तक पहुँच गई है, जो कि ₹24,742 का इजाफा है। चांदी का भाव भी ₹86,017 से ₹1,14,505 तक बढ़ चुका है।

सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें

सोने की खरीदारी करते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क पर 6 अंकों का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होता है, जिससे यह पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

Also Read: छत्तीसगढ़ में मंत्री पद के लिए नए चेहरे: अग्रवाल और साहेब की चर्चा, संगठन में भी बड़े बदलाव की उम्मीद