सोना Rs 1.05 लाख के ऑलटाइम हाई पर, चांदी Rs 1.23 लाख किलो पहुंची

By : hashtagu, Last Updated : September 1, 2025 | 12:57 pm

 नई दिल्ली: सोने-चांदी (silver – gold) की कीमतों में आज रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना आज ₹2,404 महंगा होकर ₹1,04,792 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो अब तक का ऑलटाइम हाई है। वहीं चांदी ₹5,678 महंगी होकर ₹1,23,250 प्रति किलो हो गई।

2025 में अब तक ₹28,630 महंगा हुआ सोना

1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब ₹1,04,792 हो गई है। यानी इस साल सोना ₹28,630 महंगा हुआ।
वहीं चांदी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,23,250 प्रति किलो पहुंच गई — यानी ₹37,233 का इजाफा।

देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के दाम (1 सितंबर को)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,06,030 97,200
मुंबई 1,05,880 97,050
कोलकाता 1,05,880 97,050
चेन्नई 1,05,880 97,050
भोपाल 1,05,910 97,100

क्या सोना ₹1.08 लाख तक जा सकता है?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, अमेरिका के टैरिफ और वैश्विक तनावों के कारण सोने की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में 2025 के अंत तक सोना ₹1,08,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक जा सकती है।

सोने की कीमतों में तेजी के 5 प्रमुख कारण

  1. वैश्विक अनिश्चितता – ट्रेड वॉर और जियोपॉलिटिकल टेंशन से सोना सुरक्षित निवेश बना।

  2. केंद्रीय बैंकों की भारी खरीद – चीन और रूस लगातार सोना खरीद रहे हैं।

  3. युद्ध और तनाव – रूस-यूक्रेन जैसे हालातों से सोने की मांग बढ़ी।

  4. महंगाई और कम ब्याज दरें – निवेशक फेड की दरों में कमी के कारण सोना चुन रहे हैं।

  5. रुपया कमजोर – डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट से सोना और महंगा हुआ।

सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला गोल्ड खरीदें

गोल्ड खरीदते समय BIS का 6 अंकों वाला हॉलमार्क कोड (HUID) जरूर चेक करें।
उदाहरण: AZ4524 — यह अल्फान्यूमेरिक कोड गोल्ड की शुद्धता की पहचान है।