सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: एक दिन में सोना ₹1,836 और चांदी ₹4,417 सस्ती
By : dineshakula, Last Updated : October 24, 2025 | 7:44 pm
By : dineshakula, Last Updated : October 24, 2025 | 7:44 pm
मुंबई। भारत में सोना (gold) और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 अक्टूबर को सोने की कीमत ₹1,836 घटकर ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम रह गई। गुरुवार को इसका भाव ₹1,23,354 था। बीते एक हफ्ते में सोना ₹9,356 सस्ता हुआ है।
17 अक्टूबर को सोने की कीमत ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची थी, जिसके बाद लगातार गिरावट देखी जा रही है।
वहीं, चांदी की कीमत में ₹4,417 की गिरावट आई है और अब यह ₹1,47,033 प्रति किलोग्राम बिक रही है। एक दिन पहले इसका भाव ₹1,51,450 प्रति किलो था। यानी अपने ऊपरी स्तर से अब तक चांदी ₹31,067 सस्ती हो चुकी है।
IBJA के रेट्स में 3% जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए शहरों में दाम अलग-अलग होते हैं। इन्हीं रेट्स के आधार पर RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और बैंकों के गोल्ड लोन रेट्स तय किए जाते हैं।
तनिष्क: ₹1,15,400 प्रति 10 ग्राम
कल्याण: ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम
मालाबार: ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम
कार्टलेन: ₹1,16,590 प्रति 10 ग्राम
भीमा ज्वेलर्स: ₹1,13,180 प्रति 10 ग्राम
त्योहारी खरीदारी में कमी: दिवाली के बाद डिमांड घटने से दाम नीचे आए।
ग्लोबल टेंशन में कमी: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति बढ़ने से सेफ-हेवन खरीदारी घटी।
प्रॉफिट बुकिंग और ओवरबॉट मार्केट: निवेशकों ने ऊंचे भाव पर मुनाफा निकाला, जिससे बिकवाली बढ़ी।
इस साल अब तक सोना ₹45,356 और चांदी ₹61,016 महंगी हुई:
31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,162 का था, जो अब ₹1,21,518 हो गया है। वहीं चांदी ₹86,017 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,47,033 प्रति किलो पहुंची है।
सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।
कीमत और वजन को IBJA वेबसाइट या अन्य सोर्स से क्रॉस चेक करें।