दिल्ली-NCR में तेज बारिश, IMD ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मंगलवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, अभी तक किसी गंभीर जलभराव की सूचना नहीं है।

  • Written By:
  • Publish Date - August 26, 2025 / 05:11 PM IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली 9Delhi) और एनसीआर के कई हिस्सों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दोपहर में रेड अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट दोपहर 2:45 बजे से 4:45 बजे तक प्रभावी रहा।

IMD के नव-कास्ट (nowcast) के अनुसार, दिल्ली के पश्चिमी हिस्सों और हरियाणा के आसपास के जिलों में गंभीर मौसमी गतिविधियों के संकेत मिले।

IMD की वेबसाइट पर दिए गए डिस्ट्रिक्ट वाइज अलर्ट के अनुसार:

  • रेड अलर्ट: दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली

  • ऑरेंज अलर्ट: दक्षिण-पूर्व, पूर्वी और उत्तर दिल्ली

  • येलो अलर्ट: पूर्वी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद

  • रेड अलर्ट हरियाणा के गुरुग्राम जिले के लिए भी जारी किया गया।

मंगलवार सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, अभी तक किसी गंभीर जलभराव की सूचना नहीं है।

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।
IMD के अनुसार, बीते 24 घंटे में दर्ज वर्षा:

  • सफदरजंग: 10.4 मिमी

  • पालम: 8.9 मिमी

  • लोदी रोड: 5.4 मिमी

  • रिज: 12.6 मिमी

  • पीतमपुरा: 16 मिमी

सुबह 8:30 बजे नमी का स्तर 100% दर्ज किया गया।