‘कांग्रेस’ सत्याग्रह से विजयी ‘संजीवनी’!, ‘प्रियंका’ के ‘Tweet’ पर देखें’ LIVE

By : hashtagu, Last Updated : March 26, 2023 | 2:41 pm

छत्तीसगढ़। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस फुल एक्शन मोड में आ गई है। सियासी जंग की बिसात पर जो भी चालें चलीं जा रही हैं, उसका फायदा निश्चित तौर कांग्रेस को मिलने जा रहा है। आज सुबह 10 बजे से दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस पार्टी का संकल्प सत्याग्रह (Sankalp Satyagraha) शुरू है। कांग्रेस की कोशिश है कि राहुल गांधी सदस्यता रद्द होने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया जाए।

देशभर में एक माहौल बनाया जाए, जिसका फायदा राहुल को 2024 में मिल सके। कानूनी दांव-पेंच में पीछे रहने के बाद अब राजनीति में कांग्रेस बढ़त लेने की कोशिश में है। पर क्या संकल्प सत्याग्रह से राहुल गांधी को संजीवनी मिलेगी। कांग्रेस के सत्याग्रह का एक ही लक्ष्य है 2024 में राहुल के लिए समर्थन जुटाना।

वैसे भी इस समय राहुल गांधी के प्रति पूरे देश में सहानुभूति की लहर भी चल रही है। यह तो तय है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से उनकी छवि अब एक लोकप्रिय जननेता के रूप में स्थापित हो चुकी है। यही कारण भी है कि कांग्रेस हमेशा से कहती आई है कि बीजेपी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बेहद डरी हुई है। क्योंकि उसे डर है कि कहीं आगामी चुनावी में केंद्र की सत्ता कहीं छिन न जाए। बहरहाल, ये तो आने वाला समय ही तय करेगा।

सत्याग्रह से 2024 में सत्ता?

बता दें कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के खिलाफ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आज देशभर में संकल्प सत्याग्रह करेंगे। यह ‘संकल्प सत्याग्रह’ शाम 5 बजे तक सभी प्रांतों और जिलों में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने होगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के दूसरे नेता दिल्ली में राजघाट पर आयोजित ‘संकल्प सत्याग्रह’ में शामिल होंगे।

कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह

कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि ये संकल्प सत्याग्रह है और ये संकल्प इसी बात का है कि सच के लिए राहुल गांधी लड़ते हैं। हम भी लड़ेंगे. कंधे से कंधा मिलाकर उसके साथ खड़े रहेंगे। राजघाट पर सुबह 10 बजे से हमारा संकल्प सत्याग्रह है।कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और हमारे सारे नेशनल लीडर्स भी वहां आएंगे। और हम वहां पर सत्याग्रह करेंगे.

बीजेपी ने साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि राहुल गांधी कौन हैं? वो देश के एक नागरिक हैं, सांसद थे लेकिन कांग्रेस में इस पद पर क्यों हैं क्योंकि वो एक विशेष परिवार से आते हैं. जान लें कि कांग्रेस की ओर से एक तरफ जनता को मैसेज दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ कानूनी दांवपेंच की तैयारी भी हो रही है।