मजदूरों को ले जा रहा टेंपो महाबलेश्वर खाई में गिरा, 10 घायल

By : brijeshtiwari, Last Updated : January 14, 2023 | 1:59 pm

सतारा, 14 जनवरी (आईएएनएस)| लगभग तीन दर्जन मजदूरों और कुछ बच्चों को ले जा रहा एक टेंपो महाबलेश्वर (Mahabaleshwar) पहाड़ियों में मुगदेव गांव के पास घाटी में गिर गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में आठ श्रमिकों और दो बच्चों के घायल होने की बात कही जा रही है।

टेंपो (Tempo) सतारा (Satara) में काम के लिए अकोला और बुलढाणा जिले के श्रमिकों को ले जा रहा था।

गंभीर रूप से घायल दो नाबालिगों को उपचार के लिए सतारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर सह्याद्री ट्रेकर्स के स्वयंसेवकों जैसे संजय परते, दीपक जाधव सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव अभियान शुरू किया है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।