आप नेता अनूप पांडेय बोले, मोदी जी, अब ‘याचना’ नहीं रण होगा!

By : madhukar dubey, Last Updated : June 1, 2023 | 9:56 pm

दिल्ली। उत्तर प्रदेश आप के निर्वतमान सहप्रभारी अनूप पांडेय ( AAP leader Anoop Pandey) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा अब आम आदमी पार्टी केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अभियान छेड़ेगी। कहा, संघीय ढांचे को जिस तरह से मोदी सरकार ने कुचला है, उससे जनता में आक्रोश व्याप्त हैं। आने वाले लोकसभा के चुनाव में मोदी को अर्श पर चढ़ाने वाली जनता फर्श दिखाएगी। आज संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने वाले कृत्य से देश की जनता नाराज है।

उन्होंने कहा बस उसे इंतजार है लोकतंत्र के महापर्व रुपी चुनाव का। जहां मोदी सरकार के खिलाफ वोट करेगी। क्योंकि अब तो मोदी की तानाशाही के चलते दिल्ली के विकास को रोकने के लिए भी उन्होंने पूरा जोर लगा दिया है। यही कारण था, दिल्ली सरकार को ट्रांसफर और पोस्टिंग के अधिकार देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अध्यादेश के जरिए बदल दिया है। क्योंकि पूरी बीजेपी पार्टी अरविंद केजरीवाली की लोकप्रियता और आप की बढ़ती ताकत से घबराई हुई है।

कहा, आज लोकतंत्र की रक्षा के लिए और मोदी के प्रताड़ना के दौर को रोकने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां अरविंद केजरीवाल के साथ में खड़ी हैं। ऐसे में इधर बीच लगातार सभी विपक्षी पार्टियां अरविंद केजरीवाल से मिल रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में आप पार्टी के नेतृत्व में केंद्र के सरकार का गठन होगा। जनता भी यही चाहती है कि मोदी राज से छुटकारा मिले। इसके लिए अरिवंद केजरीवाल के रूप में चुनने के लिए इस बार देश की जनता ने मन बना लिया है। क्योंकि जनता यह जान चुकी है। मोदी सिर्फ ईडी और आईटी तथा सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी पार्टियों की आवाज को दबाने का काम कर रहे हैं। अब आप पार्टी याचना नहीं रण छेड़गी।

यह भी पढ़ें : मोदी की अजमेर यात्रा : CM चुप रहे, उनकी टीम कांग्रेस के सुशासन के गीत गाती रही!