Kanker: गौमूत्र से ‘ब्रह्मास्त्र’ का अविष्कार! दो समूहों का कमाल

By : madhukar dubey, Last Updated : June 1, 2023 | 9:33 pm

कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना के तहत कांकेर जिले (Kanker District) के ग्राम भिरौद और ग्राम पोटगांव के गौठान में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौमूत्र से ब्रम्हास्त्र (Brahmastra from cow Urine) का निर्माण सह विक्रय किया जा रहा है। इससे दोनो समूहों को तीन लाख 55 हजार रूपए से अधिक की आमदनी हुई है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में दो रूपए किलो की दर से गोबर तथा चार रूपए की दर से गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट तथा गौमूत्र से जैविक कीटनाशक ब्रम्हास्त्र एवं फसल वृद्धिवर्धक जीवामृत तैयार किया जा रहा है ताकि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ ही रासायनिक उर्वरकों और पेस्टीसाईड का उपयोग कम कर खेती को लाभदायक बनाया जा सके।

1685633829 D28e8dd5adc2dedeb8b5

गौमूत्र से तैयार ब्रह्मास्त्र बेचकर दो समूहों को हुई 3.55 लाख रूपए से अधिक की आमदनी

गोधन न्याय योजनांतर्गत कांकेर विकासखंड के पोटगांव एवं चारामा विकासखंड के भिरौद गौठान में गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। पोटगांव गौठान में शिव स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 7268 लीटर गौमूत्र खरीदी कर उससे 3634 लीटर ब्रह्मास्त्र तैयार किया गया, जिसका विक्रय करने से 01 लाख 81 हजार 700 रूपये की आमदनी हुई है। इसी प्रकार चारामा विकासखंड के भिरौद गौठान में जानकी स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अब तक 8337 लीटर गौमूत्र क्रय कर 3869 लीटर ब्रह्मास्त्र तैयार किया गया है, जिसमें से 3469 लीटर ब्रहास्त्र का विक्रय कर 01 लाख 73 हजार 450 रुपये की आमदनी अर्जित की गई है।

यह भी पढ़ें : National Ramayana Festival : प्रभु श्रीराम के भक्ति सागर की बही गंगा! भूपेश बोले, छत्तीसगढ़ के भांचा…झलकियां