Rahul Gandhi: जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, कार में ले जाए गए राहुल

By : hashtagu, Last Updated : January 27, 2023 | 5:49 pm

श्रीनगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी की सुरक्षा से समझौता किए जाने का आरोप लगाने के बाद कश्मीर घाटी में शुक्रवार को कुछ समय के लिए भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) रोक दी गई। केसी वेणुगोपाल द्वारा यात्रा में सुरक्षा चूक का आरोप लगाने के बाद भारत जोड़ो यात्रा अनंतनाग जिले के काजीगुंड शहर में रुक गयी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के आरोपों के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को एक कार में ले जाया गया।

कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को रोक दिया गया है, क्योंकि यात्रा में सुरक्षा प्रदान नहीं की गई है। नेताओं ने कहा कि वे तब तक यात्रा शुरू नहीं करेंगे जब तक उन्हें और सुरक्षा मुहैया नहीं करायी जाती।

अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद यात्रा फिर से शुरू हुई।