पलामू के पूर्व राजद सांसद घूरन राम भाजपा में शामिल

By : hashtagu, Last Updated : February 15, 2024 | 7:57 pm

रांची, 15 फरवरी (आईएएनएस)। राजद के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें राजद के पूर्व सांसद घूरन राम (Former MP Ghuran Ram) सहित राजद, झामुमो, कांग्रेस छोड़कर कई जिला परिषद सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता (BJP membership) ली।

  • इन सभी का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि घूरन राम के आने से बीजेपी को और मजबूती मिली है।
  • उन्होंने कहा कि इससे पूर्व दुमका के नाला विधानसभा क्षेत्र से सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता माधव महतो, खूंटी से बिजेंद्र हेंब्रम, राजेंद्र मुंडा ने भाजपा का दामन थामा। झारखंड में आज जो सरकार चल रही है, वह भ्रष्टाचार के गर्भ से निकली हुई सरकार है, राज्य की जनता और छात्र इस सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं।

घूरन राम ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के निर्देशों को पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकसित देश की श्रेणी में खड़ा हो रहा है। मैं उनके नेतृत्व पर विश्वास करते हुए भाजपा का दामन थाम रहा हूं।

यह भी पढ़ें : संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं और आरएसएस पर ममता बनर्जी का शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना बयान : रविशंकर प्रसाद