गुजरात में नई कैबिनेट का गठन, रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा बनीं मंत्री
By : dineshakula, Last Updated : October 17, 2025 | 12:09 pm
गांधीनगर: गुजरात (Gujarat) में भूपेंद्र पटेल सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार हुआ है। सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ 25 नए मंत्रियों ने शपथ ली, जिससे मंत्रियों की कुल संख्या 26 हो गई। इस नई कैबिनेट में 19 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। तीन महिलाओं को मंत्री बनाया गया है, जिनमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। पटेल समाज से सीएम समेत 8 मंत्री, ओबीसी से 8, एससी से 3, एसटी से 4 और 3 महिलाएं शामिल हैं।
गुरुवार को सभी 16 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को इस्तीफा सौंप दिया था, जिसके बाद नई कैबिनेट पर देर रात तक मंथन चला। माना जा रहा है कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को जगह दी गई है। इसमें भाजपा में हाल ही में शामिल हुए कुछ कांग्रेस विधायकों को भी मंत्री पद मिला है।
गुजरात विधानसभा में 182 विधायक हैं। नियम के अनुसार कुल मंत्रियों की संख्या अधिकतम 27 हो सकती है। नई कैबिनेट में 2 डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है। भूपेंद्र पटेल सितंबर 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। यह उनका तीसरा मंत्रिमंडल है।
गुजरात की नई कैबिनेट की सूची:
भूपेंद्र पटेल (मुख्यमंत्री)
त्रिकम बीजल चांगा
स्वरूपजी ठाकोर
प्रत्रवणकुमार गोर्धनजी माली
ऋतिकेश गणेशभाई पटेल
पीसी बराड़ा
दर्शना एम वाघेला
कांतीलाल शिवलाल अमृतिया
वरजीभाई मोहनभाई बावलिया
रिवाबा जडेजा
अर्जुन मोढवाडिया
डॉ. प्रद्युमन वाजा
कौशिक कांतीभाई वेकरिया
परशोत्तमभाई सोलंकी
जितेन्द्रभाई सवजीभाई वाघाणी
रमणभाई भीखाभाई सोलंकी
कमलेशभाई रमेशभाई पटेल
संजयसिंह जयसिंह महेदा
रमेशभाई भूराभाई कटारा
मनीषा राजीवभाई वकील
ईश्वरसिंह ठाकोरभाई पटेल
प्रफुल पानसेरिया
हितेश रमेशभाई सांघवी
जयारामभाई चेमाभाई गामित
नरेशभाई मगनभाई पटेल
कनुभाई मोहनलाल देसाई
इस फेरबदल को भाजपा का 2027 चुनाव से पहले का बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है। सरकार ने क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए नए चेहरों को मौका दिया है। रिवाबा जडेजा की एंट्री से महिला प्रतिनिधित्व को भी बढ़ावा मिला है।




