शांति और विकास के लिए नागालैंड को भाजपा की जरूरत है – वीडियो प्रचार अभियान

(Nagaland) नागालैंड में 27 फरवरी को होने जा रहे विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा (B J P) ने एक वीडियो जारी कर यह दावा किया है

  • Written By:
  • Updated On - February 15, 2023 / 12:47 PM IST

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)| (Nagaland) नागालैंड में 27 फरवरी को होने जा रहे विधान सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा (B J P) ने एक वीडियो जारी कर यह दावा किया है कि नागालैंड को भाजपा की जरूरत है। इस वीडियो के जरिए भाजपा ने नागालैंड के मतदाताओं से भाजपा को वोट करने की अपील करते हुए कहा है कि,नागालैंड को भाजपा की जरूरत है। भाजपा को वोट करें। शांति और विकास के लिए मतदान करें।

इस वीडियो में भाजपा ने राज्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शांति और विकास का पर्याय एवं भाजपा को राज्य के लिए उम्मीद की किरण बताने के साथ-साथ राज्य में सरकार द्वारा किए गए कामों को बताया है। इसके साथ ही भाजपा ने नागालैंड की जनता के साथ किए गए अपने तमाम वायदों को पूरा करने का भरोसा भी दिलाया है।

आपको बता दें कि, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कोहिमा में नागालैंड विधान सभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र भी जारी किया था। पार्टी ने इसे नागालैंड संकल्प पत्र का नाम दिया है। भाजपा ने नागालैंड में पिछले आठ वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों को गिनवाते हुए उग्रवाद में 80 प्रतिशत की कमी आने का दावा किया है।

नड्डा ने राज्य के विकास के लिए कई वायदे करते हुए कहा था कि पार्टी के संकल्प पत्र में ‘अष्ट लक्ष्मी’ का प्रतिनिधित्व है और इसमें शांति, ऊर्जा, पर्यटन, फाइव जी कनेक्टिविटी, संस्कृति, प्राकृतिक कृषि और खेल क्षमताओं को शामिल किया गया है।

आपको बता दें कि, भाजपा वर्तमान में नागालैंड में सत्ताधरी गठबंधन का हिस्सा है और इस बार के विधान सभा चुनाव में भी भाजपा राज्य के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की पार्टी एनडीपीपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है।