नई दिल्ली/पटना – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पटना के गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कुल 26 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। नई सरकार में तीन महिलाओं को मंत्री बनाया गया है, जबकि एक मुस्लिम विधायक को भी जगह मिली है।
नीतीश कैबिनेट में शामिल तीन महिला मंत्री हैं—
-
लेशी सिंह (JDU)
-
श्रेयसी सिंह (BJP)
-
रमा निषाद (BJP)
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिलाओं ने इस बार NDA को बड़े पैमाने पर समर्थन दिया, लेकिन कैबिनेट में महिलाओं की संख्या काफी कम है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में और महिलाओं को शामिल किया जा सकता है, क्योंकि कैबिनेट में अभी 10 से अधिक पद खाली हैं।
बिहार में मतदान के दौरान महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक—
-
2010 में महिलाओं और पुरुषों के मतदान में अंतर 3% था।
-
2015 में यह अंतर बढ़कर 7% हो गया।
-
2020 में यह घटकर 5% रह गया।
-
2025 के चुनाव में यह अंतर फिर बढ़कर करीब 9% हो गया।
उच्च महिला मतदान के बावजूद मंत्रिमंडल में महिलाओं की कम हिस्सेदारी को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज है।
