सम्राट चौधरी बने बिहार के नए मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने पहनाई माला, NDA की सरकार तय

राजभवन पहुंचकर सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया।

  • Written By:
  • Publish Date - April 14, 2026 / 07:03 PM IST

पटना (बिहार): बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव (change) सामने आया है। सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री (Chief Minister) चुना गया है और उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा (claim) पेश कर दिया है। इससे पहले उन्हें बीजेपी और फिर एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया।

राजभवन पहुंचकर सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। अब 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है।

विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक के दौरान एक खास तस्वीर देखने को मिली, जहां पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद सम्राट चौधरी के प्रस्तावक बने। उन्होंने सम्राट को माला पहनाई और विधायकों से तालियां भी बजवाईं। इस दौरान सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से ही राजनीति सीखी है और उनके साथ काम करते हुए अनुभव हासिल किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के विजन को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद तेजी से बदले घटनाक्रम में अब बिहार में नई सरकार का गठन लगभग तय हो गया है। शपथ ग्रहण के बाद राज्य की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत होगी।