राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ पर बोलीं स्मृति ईरानी -गांधी खानदान के संस्कार में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार

By : hashtagu, Last Updated : August 9, 2023 | 8:35 pm

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। सदन के अंदर राहुल गांधी द्वारा फ्लाइंग किस (Flying Kiss by Rahul Gandhi) करने की तीखी आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने कहा कि महिलाओं के प्रति द्वेष और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार गांधी खानदान के संस्कार में है। संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि सदन के अंदर राहुल गांधी ने जो व्यवहार किया, वह इससे पहले सदन में कभी नहीं देखा गया।

उन्होंने कहा कि लोगों के सदन में जहां महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए कानून बनाए जाते हैं, वहां महिलाओं के प्रति द्वेष की उनकी यह भावना सामने आ गई। स्मृति ईरानी ने गांधी खानदान के संस्कार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सुना था कि कानून का उल्लंघन करने वाले लोग राह चलते औरतों को इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां अथवा अभद्र संकेत देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, यह नहीं पता था कि गांधी खानदान के संस्कार में एक संस्कार महिलाओं के प्रति द्वेष और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी है।

यह भी पढ़ें : हिमंत का राहुल पर तंज, बोले- ‘PM मोदी ने बनाई अच्छी सड़कें, उन पर कोई भी चल सकता है’