‘मां-बेटी’ के जिंदा जलने पर आप बोली, BJP वालों ‘ग़रीबों की हाय मत’ लो!, देखें  VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : February 15, 2023 | 11:48 am

हैशटैगयू। (Party’s Sanjay Singh) उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक मां-बेटी के जिंदा जलने पर आप पार्टी के संजय सिंह ने योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार तानाशाही हो गई है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर उसके पक्के घर को ध्वस्त कर दिया। जब कच्चे मकान में रखने लगी तब फिर उसके घर को प्रशासन ने तहस नहस कर दिया। प्रशासन के सामने उसने अपने झोपड़ी में आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। लेकिन सवाल उठता है कि इस ब्राह्मण परिवार की क्या गलती थी। कम से कम अगर उसके पास घर नहीं था तो कम से कम पीएम आवास देकर हटाते। आप नेता ने कहा, इस ह्दय विदारक घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है।

बहरहाल, घटना बीते दिनों की है। लेकिन सोशल मीडिया पर राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन इसके विरोध में उतर आए हैं। लोग योगी सरकार पर अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे है। कुछ लोग यहां तक कह रहे हैं, क्या ब्राह्मणों का वोट उन्हें नहीं मिला था। रामराज्य बनाने के नाम पर गरीबों के घर उजाड़े जा रहे हैं। इधर, आप पार्टी ने लिखा, याद रखना, याद रखना एक दिन देश की जनता ये बुलडोजर तुम्हारी सत्ता पर चलायेगी। मां-बेटी ने तेल छिड़ककर आत्मदाह किया। जब उनके पक्के घर के बाद झुग्गी ध्वस्त करने को भी बुलडोज़र आ गया।