खालसा कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आने पर आखिर क्यों मचा बवाल

By : hashtagu, Last Updated : November 9, 2022 | 9:01 pm

मध्यप्रदेश। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर के खालसा कॉलेज में प्रकाश पर्व पर आयोजित एक कीर्तन में शामिल होने के लिए आये। उनके जाने पर हजारों की भीड़ में मंच से कीर्तनकार मनप्रीत सिंह ने समाज के सचिव राजा गांधी को जमकर लताड़ना शुरू कर दिया। इससे वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। कहा कि शर्म करो गांधी। जिसने सिखों घर बर्बाद कर दिए, जो 1984 का दोषी हो तुम उसके गुणगान गा रहे हो। उसने कहा कि जब 1984 में जिस वंदे के कहने पर सिखों का कत्ल होता है, दुकानें जला दी जाती हैं, हमारी माता-बहनों की इज्जत पर हाथ डाला जाता है, उस बंदे का सम्मान हम कर रहे हैं। सिंह यही नहीं चूके उन्होंने कहा कि मैं वाहे गुरु गोविंद सिंह की सौगन्ध खाकर कहा कि अब कभी इंदौर नहीं आऊंगा। इस बीच राजा गांधी हो-हल्ला के बीच बोलते नजर आए। उन्होंने कहा कि मैं गलत हूं तो मैं भुगत लूंगा और आप गलत हो तो आप भुगतोगे। इसका विडियो वायरल होने के बाद यह वकाया चर्चा का विषय बना हुआ है।

समाज के अध्यक्ष ने दी सफाई

वहीं अब प्रकरण पर गुरुसिंघ सिख सभा के अध्यक्ष (प्रभारी) दानवीर सिंह छाबड़ा का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोपहर को कमनलाथ के आने के कारण कीर्तन का कार्यक्रम दो-पांच मिनट लेट हुआ जिसके चलते कीर्तनकार मनप्रीतसिंह की नाराजगी थी। जब उनसे वीडियो की बात कही तो वे बोले कि कीर्तनकार की नाराजगी कमलनाथ को सरोपा सौंपे जाने को थी कि इसे समाज के लोगों को सम्मानित किया जाता है। कमलनाथ को सरोपा नहीं स्मृति चिन्ह दिया जाना था। जब वीडियो में कमलनाथ को कोसने की बातें बताई तो कहा कि हो सकता है उनका निजी विचार हो।