राजधानी में 7 दिन नो ‘नॉनवेज’ डे! जानें इसकी बड़ी वजह

सितंबर महीने में कई धार्मिक पर्व आने वाले हैं। ऐसे में रायपुर नगर निगम (Raipur Municipal Corporation) ने बड़ा निर्णय लिया है। इसके लिए नगर ...

  • Written By:
  • Updated On - September 6, 2023 / 05:46 PM IST

रायपुर। सितंबर महीने में कई धार्मिक पर्व आने वाले हैं। ऐसे में रायपुर नगर निगम (Raipur Municipal Corporation) ने बड़ा निर्णय लिया है। इसके लिए नगर निगम रायपुर ने अपने जारी आदेश में 7 सितंबर से 30 सितंबर तक पड़ने वाले पर्व पर मांस की बिक्री (Meat Sales) पर रोक लगा दी है। ऐसे में कुल 7 दिन पड़ रहे हैं। इस दौरान पशु वध गृह भी बंद रहेगें। इसके लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने भी निगम को निर्देश भी दिए है।

ये 7 दिन रहेंगे नो नॉनवेज डे

  • निगम के स्वास्थ्य उपायुक्त एके हालदार के मुताबिक 7 सितंबर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 12 सितंबर पर्युषण पर्व का प्रथम दिवस, 19 सितंबर गणेश चतुर्थी, 20 सितंबर पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस, 25 सितंबर डोल ग्यारस, 28 सितंबर को अनन्त चतुदर्शी और 30 सितंबर को पर्युषण पर्व में संवत्सरी व उत्तम क्षमा के अवसर पर रायपुर में पशु वध गृह एवं मांस- मटन बेचने वालों को दुकानों को बन्द रखना होगा।

इस दौरान रायपुर नगर निगम के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षकों को निगरानी रखने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद कोई दुकानदार मांस बेचते मिलता है तो उसका माल जब्त कर लिया जायेगा। साथ ही उसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : मोदी के दौरे पर ‘दीपक बैज’ का तंज! बोले, PM ‘झूठ’ बाेलकर जाते हैं!