मुख्यमंत्री साय ने प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद प्रभात झा (Former Rajya Sabha MP Prabhat Jha) के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

  • Written By:
  • Updated On - July 26, 2024 / 06:54 PM IST

रायपुर 26 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने पूर्व राज्य सभा सांसद प्रभात झा (Former Rajya Sabha MP Prabhat Jha) के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

  • मुख्यमंत्री  साय ने अपने संदेश में कहा है कि  प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने अपना जीवन जनसेवा में व्यतीत किया। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रहे। छत्तीसगढ़ से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। श्री साय ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें : बिलासपुर और जगदलपुर स्वदेश दर्शन 2.0 में शामिल