CM विष्णुदेव साय का जन्मदिन : बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन का आनंद लिया

By : hashtagu, Last Updated : February 22, 2024 | 3:43 pm

  • 86 छात्रावासों में न्योता भोज का किया गया आयोजन
  • केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाया
  • रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) के जन्म दिवस के अवसर पर बालोद जिले (Balod district) के सभी 86 छात्रवासों में न्योता भोज (Invitation banquet in 86 hostels) का आयोजन किया गया था। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन किया और मुख्यमंत्री जी का जन्म दिवस (Birthday) मनाया गया। न्योता भोज में बच्चों के लिए चावल, दाल, हरी सब्जी, आचार, पापड़, खीर, पूड़ी, हलवा जैसे स्वादिष्ट पकवान परोसे गए।

    Balod Jila

    उल्लेखनीय है कि न्योता भोज सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह एक ऐसा अवसर है जहां बच्चों के साथ अपनी खुशियां मनाई जा सकती है। न्योता भोज के रूप में बच्चों के साथ शामिल होकर इस दिन को विशेष रूप से भोजन करा सकते हैं। विभिन्न त्यौहारों, अवसरों वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं।

    Balod Jila00001

    Balod Jila00001

    इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)