‘साधराम हत्याकांड’ पर बोले डिप्टी CM विजय शर्मा! साथ ही बताए ‘अमित शाह’ के दौरे के मायने!..VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : February 22, 2024 | 3:57 pm

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) आज रायपुर पहुंचे। जहां वे कोंडागांव के बाद जांजगीर आमसभा को संबोधित करेंगे। पत्रकारों को जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma)  ने कहा, भारतीय जनता पार्टी का आज से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगाज हो गया है। अमित शाह चुनावी बिगुल फूंक चुके हैं। हम सभी 11 की 11 सीटें जीतेंगे।

साधराम हत्याकांड केस के सम्बंध में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह बिरनपुर की घटना से और पृथक घटना है। इसमें हत्या की जो प्रक्रिया अपनाई गई है, मैंने सदन में कहा कि हत्या हथियार से नहीं विचारों से की गई है। इसमें लोगों के कश्मीर आने जाने का लिंक मिला है। उसे पर जांच चल है। UAPA लगा है, आतंकवादी गतिविधि में शामिल होने का लिंक मिला है। इस गतिविधि की जांच के लिए जो भी एजेंसी एप्रुपरिएट होगी उस एजेंसी से हम आवश्यकता पड़ने पर जांच कराएंगे।

यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर अमित शाह का CM विष्णुदेव और डिप्टी CM ने किया स्वागत

यह भी पढ़ें : फिर बजा पीएम मोदी का डंका, दुनिया भर के लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पर काबिज