डिप्टी CM साव 10 को जाएंगे दिल्ली! इसके पूर्व बिलासपुर और मुंगेली में…

By : hashtagu, Last Updated : January 9, 2024 | 8:02 pm

  • उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर और मुंगेली में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
  • रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव (Deputy Chief Minister Arun Sao) 10 जनवरी को बिलासपुर और मुंगेली (Bilaspur and Mungeli)  जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 10 जनवरी को सवेरे दस बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे लोरमी विश्राम गृह पहुंचेंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे लोरमी से खुड़िया के लिए प्रस्थान करेंगे। साव दोपहर 12 बजे खुड़िया में प्रधानमंत्री जनमन शिविर एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे खुड़िया से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर दो बजे लोरमी में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    उप मुख्यमंत्री साव दोपहर तीन बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। वे शाम पांच बजे साइंस कॉलेज मैदान में व्यापार एवं उद्योग मेला का उद्घाटन करेंगे। साव शाम छह बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात आठ बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

    यह भी पढ़ें : कांग्रेस का BJP से सवाल! सुशील ने पूछा, धान के 31 सौ रुपए की ‘अंतर राशि’ और 2 लाख की ‘कर्जमाफी’ कब मिलेगी ?

    यह भी पढ़ें : Political Story : लोस की ’11 सीटों’ पर BJP की ‘चक्रव्यूह’ रचना! किरण सिंह देव ने उतारे ‘7 समितियों’ के सियासी योद्धा