हर घर तिरंगा अभियान : स्वतंत्रता दिवस पर ‘तिरंगे’ के साथ लगाएं प्रोफाइल पिक्चर

By : hashtagu, Last Updated : August 14, 2024 | 6:06 pm

रायपुर, 14 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के आह्वान पर पूरा देश “हर घर तिरंगा” अभियान (Tiranga every house campaign) में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। तिरंगे के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर (Profile picture with tricolor) लगाकर, हम सभी इस राष्ट्रीय पर्व को और खास बना सकते हैं और देश के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट कर सकते हैं।

कैसे बनाएं तिरंगे के साथ प्रोफाइल पिक्चर

इस अभियान में भाग लेने के लिए [हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट http://(https://harghartirangacg.netlify.app/) पर जाकर अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। इसके बाद, तिरंगे के साथ आपकी प्रोफाइल पिक्चर तैयार हो जाएगी, जिसे आप सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।

अभियान का उद्देश्य

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों के दिलों में तिरंगे के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और गहरा करना है। हर भारतीय को इस पहल का हिस्सा बनकर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की शान को और ऊंचा करने का मौका मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : X Story : भूपेश के ‘बयान’ पर क्यों ‘महेश गागड़ा’ ने कहा-पत्थर पर ‘सिर’ पटकने से पत्थर नहीं फूटता ! मान्यवर

यह भी पढ़ें : क्या ‘छत्तीसगढ़’ में इसके बहाने BJP का ‘चुनावी’ ब्लूप्रिंट ?… शिवप्रकाश के दौरे के मायने

यह भी पढ़ें : राष्ट्रवाद की अखंड जनजागृति क्रांति में ‘भाजपा’ को छत्तीसगढ़ में मिल रहा अपार जनसमर्थन

यह भी पढ़ें : कोलकाता डॉक्टर रेप कांड : छत्तीसगढ़ के जूनियर डाक्टर हड़ताल पर! जानिए क्या हैं इनकी मांगें