संविदा कर्मचारियों का आमरण अनशन! बाेले, ‘नहीं ग्रहण करेंगे अन्न जल’…VIDEO

हजारों संविदा कर्मचारियों (Contract Employees) ने आज से आमरण अनशन (Hunger Strike till death) शुरू कर दिया है। इस दौरान वे अन्न जल त्यागकर....

  • Written By:
  • Publish Date - July 19, 2023 / 08:25 PM IST

रायपुर। हजारों संविदा कर्मचारियों (Contract Employees) ने आज से आमरण अनशन (Hunger Strike till death) शुरू कर दिया है। इस दौरान वे अन्न जल त्यागकर अनशन पर बैठे हैं। इसके पूर्व संविदा कर्मचारियों ने विधानसभा का घेराव किया था। नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर पिछले 2 सप्ताह से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हजारों संविदा कर्मचारी अब बुधवार से आमरण अनशन पर हैं। कर्मचारी अन्न-जल का त्याग कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, तूता स्थित धरना स्थल पर हमें पानी और शौचालय के लिए परेशान किया जा रहा है। कई बार बिजली काट दी जाती है। पानी का सप्लाई ठीक से नहीं होती। यहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों प्रदर्शनकारी पहुंचे हुए हैं। शायद यह आंदोलन को कुचलने का प्रयास है मगर हम पीछे हटने वाले नहीं।

संविदा कर्मचारी महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने कहा कि, सरकार की संवाद हीनता के चलते हम अब आमरण अनशन करने मजबूर हैं। इस आमरण अनशन में अन्न जल ग्रहण नहीं किया जाएगा। मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में संवाद स्थापित होना चाहिए, लेकिन पौने पांच साल बाद भी सरकार अपने वादे के संबंध में बात नहीं करना चाहती है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : भूपेश की घोषणाओं पर ‘रमन’ का वार! बोले- ‘झुनझुना’ पकड़ा रहे मुख्यमंत्री