बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ‘हर्राडांड़वासियों’ ने दिया CM विष्णुदेव को दिया धन्यवाद

By : hashtagu, Last Updated : August 30, 2024 | 2:43 pm

ग्राम हर्राडाँड़ में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

  • बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने से लोगों को मिली राहत
  • ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रायपुर, 30 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) के मंशानुरूप गांव हो या शहर सभी जगह बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित हो इसके लिए के विद्युत विभाग के द्वारा नई लाइन बिछाने के साथ ही समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफॉर्मर, केबल और ग्रिप चेंज का कार्य किया जा रहा है।
        इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम हर्राडाँड़ (Village Harradand) में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसके समाधान के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया था। कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चंद्रनॉहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिले विनोद चंद्राकर

यह भी पढ़ें : सुशासन की सरकार में सभी वर्गों को मिल रहा आगे बढ़ने का मौका-कान्यकुब्ज ब्राम्हण महासभा का प्रतिनिधिमंडल विष्णुदेव साय से मिला