थके ना जो, रुके ना वो झुके ना वो ‘बृजमोहन अग्रवाल’ है-पुष्पेंद्र परिहार

By : hashtagu, Last Updated : June 17, 2024 | 7:26 pm

रायपुर। भाजपा नेता पुष्पेंद्र परिहार (BJP leader Pushpendra Parihar) ने कहा थके ना जो, रुके ना वो झुके ना वो बृजमोहन अग्रवाल है। उन्होंने कहा कि आज सांसद बृजमोहन अग्रवाल (MP Brijmohan Agarwal) अब छत्तीसगढ़ के साथ ही देश के विकास में अमूल्य योगदान देंगे। इनके हर कदम और साथ भाजपा के कार्यकर्ता है। कहा-बड़े गर्व की बात है कि बृजमोहन अग्रवाल को केंद्रीय नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका मिलेगी। आने वाले दिनों में इसका फायदा पूरे प्रदेश ही नहीं देश को भी मिलेगा। उनके अंदर कार्य करने के असीम ऊर्जा छिपी है। उन्होंने अपने मंत्रीत्व के काल में प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई दी है। अब देश के विकास में पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने मेधा शक्ति का इस्तेमाल करेंगे।

इस बार लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर यह बता दिया है कि जनता के दिलों पर वे राज करते हैं। इनकी लोकप्रियता के आगे विपक्षी कभी भी नहीं टिकते। परिहार ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर नरेंद्र मोदी ने इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 2029 तक विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो जाएगा। पीएम मोदी जी के नेतृत्व में एक नए भारत के साकार रूप के हम सभी साक्षी बनेंगे।

  • परिहार ने कहा अाज कांग्रेस सिर्फ झूठ फैलाने में जुटी हुई है। इसलिए हम सभी कांग्रेस के दुष्प्रचार से जनता को बचाने के लिए दिन रात काम करेंगे। क्योंकि कांग्रेस जानती है कि पीएम मोदी के काम को कहीं से भी गलत नहीं ठहरा नहीं सकती। इसलिए दुष्प्रचार करने में आज लगी हुई है। परिहार ने कांग्रेस द्वारा बृजमोहन अग्रवाल पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी पार्टी की छत्तीसगढ़ में हुई दुगर्ती को लेकर चिंतन करने की आवश्यकता है। लेकिन ऐसा नहीं करने की आदत कांग्रेस में है, इसलिए आज उसकी राजनीतिक जमीन देश ही नहीं छत्तीसगढ़ से खत्म हो चुकी है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के दुष्प्रचार में आने वाली नहीं है।

यह भी पढ़ें : सांसद ‘बृजमोहन’ ने छोड़ी विधायकी! विधानसभा अध्यक्ष ‘रमन सिंह’ को सौंपा इस्तिफा…VIDEO

यह भी पढ़ें : झारखंड में भाजपा ने शिवराज और हिमंता को सौंपी चुनाव की कमान