घेराव में BJYM के वबाल का पुलिस ने जारी किया VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : June 20, 2023 | 5:31 pm

रायपुर। पीएससी चयन परीक्षा के परिणाम को लेकर भाजयुमो ने कल मुख्यमंत्री निवास (BJYM Chief Minister’s Residence) का घेराव किया था। इसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की अगुवाई में हजारों बीजेपी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के घेराव की ओर बढ़ रहे थे। जहां, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे भड़क उठे। आवेश में पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झुमा झटकी भी हुई।

ऐसे में पुलिस ने विडियो (Police Video) जारी कर भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुलिस के जवानों से मारपीट और गाली गलौज का अारोप लगाया है। वैसे प्रदर्शन के दौरान 132 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस का आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की और अपशब्द का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ जवान चोटिल भी हुए। जिनका इलाज अस्पताल में किया गया है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : बीजेपी 5 राज्यों में लोकल मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव! छत्तीसगढ़ में भी CM का कोई चेहरा नहीं