Raipur : राजस्व विभाग में पटवारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित! VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : May 27, 2023 | 4:14 pm

रायपुर। पूरे प्रदेश में पटवारी संघ अनिश्चिकालीन हड़ताल (Patwari union indefinite strike) पर चला गया है। इससे राजस्व विभाग (Revenue Department) में कामकाज प्रभावित हो गया है। जरूरी काम कराने के लिए आने वाले कार्यालयों से मायूस होकर लौट रहे हैं। आज पटवारी संघ के कर्मचारी नवा रायपुर तूता धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। जहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन अपने 8 सूत्री मांगों को राज्य सरकार पर वादा खिलाफी आरोप लगाया है। साथ ही जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तब तक धरना जारी रहेगा।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : BJP बोली, कांग्रेसियों को नेहरू जी की पुण्यतिथि पर फूल चढ़ाने की फुर्सत तक नहीं