रायपुर : माता काली की 92 साल बाद बदलेगी प्रतिमा! 26 से दर्शन और 27 को महाप्रसाद

By : hashtagu, Last Updated : April 25, 2024 | 3:28 pm

रायपुर। राजधानी रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली माता का मंदिर (Kali Mata Temple) काफी प्रसिद्ध है। यहां स्थापित माता की मूर्ति का इतिहास 92 साल पुराना है। मगर अब यह मूर्ति बदलने जा रही है और इसकी जगह नवीन प्रतिमा स्थापित की जाएगी। काली मां की प्रतिमा को 26 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा (Consecration on 26th April) के साथ बदला जाएगा। कल सुबह 11 बजे से भक्त नई मूर्ति के दर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही 27 अप्रैल को शाम को भजन संध्या और महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Mai Kali

मिली जानकारी के अनुसार इसे ओडिशा में तैयार किया जा रहा है। छग में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि, माता की प्राचीन मूर्ति को बदला जा रहा है। इस मूर्ति का एक-एक पत्थर ओडिशा के क्योंझर जिले के जंगलों से लाया जा रहा है। यह ऐसा पत्थर है दो हजार सालों तक वैसा ही रहेगा, जैसा आज दिखाई दे रहा है।

  • इस मंदिर का इतिहास काफी रोचक है। मंदिर वाले स्थान पर कभी नागा साधु धुनी रमा चुके हैं। माता के मंदिर से ऐसी मान्यता जुड़ी हुई है कि जिस जगह नागा साधुओं ने पत्थर के निशान रखे थे, वहीं मां काली का गर्भ गृह बनाया गया है।

कहा जाता है कि माता नीम पेड़ के नीचे से निकली हैं। इस मंदिर की की मान्यताएं कोलकाता के काली माता से भी जुड़ी हुई हैं। मान्यता के अनुसार कोलकाता में माता काली का शरीर है। वहीं आत्मा रायपुर में है। इस कारण मंदिर का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

Mai Kali 012

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनावी दंगल : ‘राजनांदगांव-कांकेर-महासमुंद’ का सियासी मिजाज! कल वोटिंग