‘शेमरॉक ओवरसीज’ की संगोष्ठी : कई प्रदेशों के 400 ‘किसानों’ ने की शिरकत
By : hashtagu, Last Updated : December 19, 2023 | 4:53 pm
रायपुर। शेमरॉक ओवरसीज लिमिटेड मुंबई (Shamrock Overseas Limited Mumbai) की ओर से होटल शेमरॉक ग्रीन में किसान संगोष्ठी (Farmer seminar) का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र व गुजरात के करीब 400 किसान जुटे।
- कंपनी के बतौर प्रतिनिधि के तौर पर निदेशक सचवीर चावला और सुखदेव पाटीदार ने बताया कि शेमरॉक ओवरसीजने हाल ही में स्पेन की कंपनी हीरोग्रा के साथ हाथ मिलाया है और भारत में उनके उत्पादों को किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। हीरोग्रा का मार्के कई देशों में फैला हुआ है। उनके अपने उत्पाद भारत में अभी लांच किए हैं। हीरोग्रा कंपनी से भी मैनुअल बेदिया और एग्रोनॉमिस्ट क्रिस्टीना लियोन विशेष रूप से स्पेन से आए हुए थे।

उन्होंने कहा कि भारत के मौसम के अनुकूल उनके उत्पाद यहां किसानों को भी फायदा पहुंचाएंगे। गौरतलब है कि शेमरॉक ओवरसीज 65 वर्षों से किसानों को उन्नत खेती के लिए अच्छे उत्पाद उपलब्ध कराते आ रही है, जिसमें प्रमुख रूप से डेंसो रोजो, डेनसो के42 ओर बाेरोगॉल्ड शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : ‘विष्णुदेव’ सरकार के ‘बुलडोजर’ ने ढहाए नक्सलियों के स्मारक! एक्शन में प्रशासन






