राजधानी में पानी टंकियों से आपूर्ति बंद!

By : hashtagu, Last Updated : June 29, 2023 | 2:44 pm

रायपुर। आज राजधानी रायपुर (Rajdhani Raipur) में सुबह पानी की आपूर्ति बंद (Water supply shut off) रही। इसके पीछे कारण है कि भारी बारिश के चलते इंटेकवेल की मेन लाइन में कचरा फंस गया है। इससे भराव के कारण अवरोध उत्पन्न हो गया है। इस लाइन के चोक हो जाने के कारण आपूर्ति बंद हो रही।

अचानक पानी नहीं आने से पूरे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि नगर निगम के जलकल विभाग की टीम पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए मशक्कत की। इसके बावजूद कर्मचारी यानी गोताखोर नीचे नहीं उतर पा रहे थे। काफी देर बाद कचरे को निकला गया है। ऐसे में सूचना है कि शायद शाम को पानी की आपूर्ति बहाल हो जाए। बताया जा रहा है कि मेन लाइन में कचरा फंसे रहने के कारण आपूर्ति बंद हो गई थी।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : बृजमोहन बोले, 4 वर्ष तक ‘TS बाबा’ पीते रहे ‘अपमान’ का घूंट!