जब CM का बिरहाेर परिवार की बच्ची ने जीत लिया दिल

By : hashtagu, Last Updated : December 29, 2023 | 5:33 pm

  • जब नन्ही अंजू बिरहोर ने कहा बड़ी होकर मैं बनूंगी स्कूल की मैडम, मुख्यमंत्री ने कहा शाबाश
  • भुइंयापानी, लैलूंगा, जिला रायगढ़। बिरहोर परिवारों से चर्चा
  • रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों (Birhor families) से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभी का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे।

    मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातें की। इस दौरान नन्ही अंजू बिरहोर से जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी, अंजू ने मुस्कान के साथ कहा कि मैं स्कूल की मैडम बनूंगी, मुख्यमंत्री साय ने कहा शाबाश!। उन्होंने बच्ची के पिता से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाए। शासन की योजनाओं का लाभ भी बच्ची को पढ़ाई में मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा की गुरु गद्दी का आशीर्वाद लेने भुइंयापानी पहुंचे CM विष्णु देव साय