गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा की गुरु गद्दी का आशीर्वाद लेने भुइंयापानी पहुंचे CM विष्णु देव साय

By : hashtagu, Last Updated : December 29, 2023 | 5:23 pm

  • गुरु गद्दी को किया प्रणाम, 05 वर्ष की अवस्था से रहे हैं गुरु के अनुयायी
  • रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) आज भुइंयापानी में गुरु श्री श्री 108 श्री गुरुदेव स्वामी धनपती पंडा जी (Gurudev Swami Dhanpati Panda Ji) के निवास स्थान पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गद्दी को प्रणाम कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने गुरु के परिवार जनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
    गुरु शिष्य परंपरा के सशक्त ध्वजवाहक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बाल्यकाल में 05 वर्ष की उम्र से गुरु का अनुसरण करते रहे हैं। प्रदेश के मुखिया की जिम्मेदारी मिलने पर वे गुरु की गद्दी का आशीष लेने विशेष रूप से भुइंयापानी पहुंचे। मालूम हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गांव में उनकी स्मृति में दुर्गा मंदिर का भी निर्माण करवाया है।

    यह भी पढ़ें : बाघ स्वरूप में ‘CM विष्णुदेव’ के पूज्य कुलदेवता! धर्मपत्नी कौशल्या संग किए दर्शन-पूजन…VIDEO