पंजा लड़ाई में भिलाई के ‘श्रीमंत झा’ ने जीता सिल्वर! किया शहीद जवानों को समर्पित

By : madhukar dubey, Last Updated : May 10, 2023 | 10:21 pm

छत्तीसगढ़। भिलाई के श्रीमंत झा (Shrimant Jha) ने दुबई में आयोजित आर्म-रेसलिंग चैंपियनशिप arm-wrestling championship (पंजा लड़ाई) में सिल्वर मेडल जीता है। प्रतियोगिता में एशियाई देशों के खिलाडि़यों ने भाग लिया  लिया है। सबसे बड़ी बात है कि श्रीमंत झा ने इस सिल्वर मेडल को उन्होंने दंतेवाड़ा में शहीद 10 डीआरजी के जवानों को समर्पित किया है। इसकी जीत पर लोग उनको बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में सांसद रेणुका सिंह ने भी अपने ट्विटर पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गौरवशाली पल”। दुबई में आयोजित एशिया पैरा आर्म-रेसलिंग चैंपियनशिप(पंजा लड़ाई) में भिलाई के श्रीमंत झा ने सिल्वर मेडल जीता है। इस जीत को श्रीमंत नें दंतेवाड़ा में शहीद हुए 10 DRG के जवानों को समर्पित किया है।

इसे भी पढ़ें :