धोनी ने परिवार के साथ थाईलैंड के फुकेट में नए साल की पार्टी मनाई

By : hashtagu, Last Updated : January 1, 2026 | 7:15 pm

Dhoni New Year: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नया साल 2026 अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ विदेश में खास अंदाज में मनाया। धोनी परिवार ने थाईलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल फुकेट में न्यू ईयर ईव की पार्टी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें धोनी, साक्षी और जीवा गोल्डन पार्टी हैट पहने बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ साक्षी ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं। तस्वीरों में धोनी का सादा लेकिन स्टाइलिश अंदाज और परिवार के साथ बिताया गया क्वालिटी टाइम साफ दिखाई दे रहा है।

धोनी इस समय क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और जल्द ही आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बार फिर मैदान में उतरते नजर आएंगे। यह धोनी के करियर का 19वां आईपीएल सीजन माना जा रहा है। नए साल से पहले परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर धोनी ने आने वाले सीजन के लिए खुद को तरोताजा किया है।

सोशल मीडिया पर धोनी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और नए साल की शुभकामनाओं के साथ जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।