चेन्नई सुपर किंग्स की चौथी हार, हैदराबाद ने 10 रन से हराया; अभिषेक- क्लासन की तूफानी फिफ्टी
By : hashtagu, Last Updated : April 19, 2026 | 12:34 am
By : hashtagu, Last Updated : April 19, 2026 | 12:34 am
हैदराबाद (राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम): इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की खराब फॉर्म जारी है। टीम को शनिवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने 10 रन से हरा दिया। यह चेन्नई की इस सीजन में चौथी हार है।
मैच में 195 रन का लक्ष्य (target) का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 184 रन ही बना सकी और जीत से 10 रन दूर रह गई। इससे पहले हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बनाए थे।
हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59-59 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
चेन्नई की गेंदबाजी में जैमी ओवर्टन और अंशुल कम्बोज ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
वहीं, हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान और ऋतुराज गायकवाड जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और प्रफुल्ल हिंगे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शिवांग कुमार और साकिब हुसैन को 1-1 सफलता मिली।
इस जीत के साथ हैदराबाद ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, लगातार हार झेल रही चेन्नई सुपर किंग्स सातवें स्थान पर खिसक गई है, जिससे टीम की आगे की राह और मुश्किल हो गई है।
Ice in the veins, fire in the spell 🔥 pic.twitter.com/yMU571TdWj
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 18, 2026