IPL 2026 Celebration: विराट कोहली का डांस फ्लोर पर धमाका, RCB की जीत के बाद अनुष्का संग जश्न का वीडियो वायरल

By : hashtagu, Last Updated : June 1, 2026 | 11:46 am

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru – RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का जश्न सोशल मीडिया पर छा गया है। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को फाइनल में 5 विकेट से हराने के बाद कोहली ने डांस फ्लोर (Dance Floor) पर जमकर डांस किया। उनके साथ ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और पत्नी अनुष्का शर्मा भी जश्न में शामिल नजर आए। जीत के बाद का यह वीडियो तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है और फैंस इसे खूब शेयर कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 155 रन पर सिमट गई। आरसीबी के गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही गुजरात के दोनों इन-फॉर्म ओपनरों को आउट कर मैच पर पकड़ बना ली।

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने पावरप्ले में 70 रन बना दिए। विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक भी पूरा किया। कोहली की इस विस्फोटक पारी की बदौलत आरसीबी ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच जीतने के बाद आरसीबी खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया। ढोल की थाप पर विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या का डांस फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। वहीं अनुष्का शर्मा भी खुशी से झूमती नजर आईं। कोहली ने जश्न के दौरान एक खास टी-शर्ट पहनी थी, जिस पर लिखा था, “One felt nice, we did it twice”, जिसने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा बटोर ली।

गौरतलब है कि आरसीबी ने पिछले सीजन 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए पहला आईपीएल खिताब जीता था। अब टीम ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी और टीम के संतुलित प्रदर्शन ने एक बार फिर आरसीबी को चैंपियन बना दिया। जीत के बाद कोहली का डांस और जश्न अब इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले वीडियो में शामिल हो गया है।