MI vs GT: सूर्या के शतक से मुंबई ने मैच जीता, राशिद खान ने 10 छक्के लगाए

By : dineshakula, Last Updated : May 12, 2023 | 11:40 pm

MI vs GT: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन केअंतर से हराते हुए प्लेऑफ की ओर मजबूती से कदम बढ़ाया है। गुजरात टाइटंस लगातार पांच जीत के बाद अपना पहला मैच हारी है। टीम अब भी नंबर-1 पोजिशन पर है। मुंबई तीसरे नंबर पर आ गई।

सूर्यकुमार यादव के पहले आईपीएल शतक के बाद गेंदबाजों के धांसू प्रदर्शन के बूते मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 16वें सीजन के 57वें मैच में 50 रन से मात दी। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान मुंबई इंडियंस ने स्कोरबोर्ड पर 218/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस रन से चूक गई।

निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना पाई। गेंदबाजी में चार विकेट लेने वाले राशिद खान बल्ले से भी अकेले लड़ते रहे। उन्होंने 32 गेंद में धुआंधार 79 रन बनाकर वानखेड़े स्टेडियम में बैठे फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। अपनी पारी में खान ने कुल 10 छक्के मारे। मुंबई की ओर से युवा पेसर आकाश मधवाल ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।