नट शिवर बनी आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022

(Allrounder Nut Shiver) इंग्लैंड की आलराउंडर नट शिवर ने तीनों फॉर्मेट में अपने निरंतर प्रदर्शन की बदौलत (ICC Women's Cricketer of the Year) आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के लिए रेचेल हेहो फ्लिंट अवार्ड जीत लिया है।

  • Written By:
  • Updated On - January 26, 2023 / 08:17 PM IST

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)| (Allrounder Nut Shiver) इंग्लैंड की आलराउंडर नट शिवर ने तीनों फॉर्मेट में अपने निरंतर प्रदर्शन की बदौलत (ICC Women’s Cricketer of the Year) आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के लिए रेचेल हेहो फ्लिंट अवार्ड जीत लिया है। शिवर यह सम्मान जीतने वाली इंग्लैंड की तीसरी खिलाड़ी बन गयी हैं। उनसे पहले यह सम्मान चार्लोट एडवर्डस (2008) और क्लेयर टेलर (2009) ने जीता था।

शिवर ने इस पुरस्कार की होड़ में भारत की स्मृति मंधाना, न्यूजीलैंड की लेग स्पिन आलराउंडर एमेलिया केर और ऑस्ट्रेलिया की ओपनर बेथ मूनी को पीछे छोड़ा। मंधाना ने 2021 और 2018 में यह पुरस्कार जीता था।

तेज गेंदबाजी आलराउंडर शिवर ने वर्ष में तीनों फॉर्मेट में 33 मैचों में 1346 रन बनाने के अलावा 22 विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने 2022 के लिए महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था।