बर्मिंघम टेस्ट में शुभमन गिल का इतिहास रचने वाला दोहरा शतक, 93 साल में पहले भारतीय कप्तान बने
By : dineshakula, Last Updated : July 3, 2025 | 7:42 pm

बर्मिंघम (इंग्लैंड)। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय युवा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए क्रिकेट इतिहास में एक खास मुकाम हासिल किया। गिल ने दूसरी पारी में दोहरा शतक जड़ते हुए इंग्लैंड की धरती पर बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की। वे पिछले 93 वर्षों में पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाया है।
Leading from the front 🫡
First Indian Captain to register a double-century in Test cricket in England 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/Oxhg97g4BF#ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/Pm7pq7GRA9
— BCCI (@BCCI) July 3, 2025
इससे पहले न तो सुनील गावस्कर, न सौरव गांगुली और न ही कोई अन्य भारतीय कप्तान यह कारनामा कर सका था। शुभमन गिल अब भारतीय क्रिकेट इतिहास में बतौर कप्तान दोहरा शतक जड़ने वाले केवल छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, मंसूर अली खान पटौदी, सुनील गावस्कर, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 7 बार बतौर कप्तान दोहरे शतक लगाए हैं। गिल ने अब इस एलीट क्लब में अपनी जगह बना ली है।