मुंबई (महाराष्ट्र): आईपीएल (IPL) मैच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर Tim David पर कार्रवाई की गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इस खिलाड़ी पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना (Fine) लगाया गया है। यह मामला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ Wankhede Stadium में खेले गए मैच का है।
आईपीएल के बयान के अनुसार, टिम डेविड ने मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं किया, जो कि कोड ऑफ कंडक्ट (Code of Conduct) के आर्टिकल 2.4 का उल्लंघन है। इस कारण उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट (Demerit Point) भी दिया गया है।
पहली घटना आरसीबी की बल्लेबाजी के 18वें ओवर (17.2) में हुई, जब अंपायर ने गेंद बदली। उस समय टिम डेविड गेंद को देखने के लिए अपने पास रखे रहे और बार-बार कहने के बावजूद अंपायर को तुरंत नहीं सौंपा। दूसरी घटना 20वें ओवर (19.2) में हुई, जब उन्होंने फिर से गेंद देने में देरी की। इसे अंपायर के निर्देशों का बार-बार उल्लंघन माना गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस ने सख्त कार्रवाई की मांग की। कई लोगों ने कहा कि बल्लेबाज को इस तरह गेंद के साथ छेड़छाड़ (Ball Handling) नहीं करनी चाहिए।
वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान Hardik Pandya पर भी ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
Casual inspection from Tim David after absolute destruction 🔥🥶#IPLRivalryWeek 2026 👉 #MIvRCB | LIVE NOW 👉https://t.co/gLbf9ggQbu | #TATAIPL pic.twitter.com/OumaLMDlYF
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 12, 2026