कोल स्कैम के मास्टर माइंड ‘सूर्यकांत तिवारी’ के सिंडिकेट से जुड़े 5 आरोपी EOW के चढ़े हत्थे! पूछताछ के बाद और होगी गिरफ्तारी

By : hashtagu, Last Updated : June 20, 2024 | 3:41 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोल लेवी वसूली (Coal levy recovery) मामले में EOW की हिरासत (EOW custody) में चल रहे कारोबारी हेमंत और चन्द्रप्रकाश जायसवाल की रिमांड गुरुवार को खत्म होने वाली है। आज दोनों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन दोनों कारोबारियों को 13 जून को बिलासपुर और कोरबा से गिरफ्तार किया गया था। 14 जून से 20 जून तक रिमांड मिली थी।

पूछताछ के दौरान EOW की टीम को कई अहम जानकारियां मिली है। इनके इनपुट पर EOW ने मंगलवार को 5 लोगों की गिरफ्तारी की थी। पांचों आरोपी जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी के साथ काम करते थे।

रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी EOW

आज रायपुर कोर्ट में EOW की टीम गिरफ्तार हेमंत और चन्द्रप्रकाश जायसवाल की रिमांड अवधी बढ़ाने के मांग करेगी। दरअसल, दोनों ही व्यापारियों को हिरासत में पूछताछ की जाएगी कि कोल घोटाले से जुड़े लोगों के नाम और ठिकाने बताएं। इनसे कई और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करना चाहती है।

22 जून तक 5 आरोपियों से होगी पूछताछ

18 जून को EOW ने कोल स्कैम से जुड़े मोइनुद्दीन कुरैशी, रोशन कुमार सिंह, पारेख कुमार कुर्रे, राहुल कुमार सिंह और मोंटू उर्फ वीरेंद्र कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया था। सभी 22 जून तक EOW की रिमांड पर है। जिनसे EOW लगातार पूछताछ कर रही है।

अन्य लोगो की होगी गिरफ्तारी

कोल घोटाले मामले में EOW की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। ED की जांच में जिन लोगो के नाम इस घोटाले से जुड़े है एक-एक कर EOW के अधिकारी उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे है। वही जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य लोगो की गिरफ्तारी हो सकती है।

सिंडिकेट बनाकर हुई 570 करोड़ की वसूली

छत्तीसगढ़ में अवैध कोल लेवी वसूली का मामला ईडी की रेड में सामने आया था। दावा है कि, कोल परिवहन में कोल व्यापारियों से वसूली करने के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर दिया गया था। खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर बिश्नोई ने 15 जुलाई 2020 को इसके लिए आदेश जारी किया था।

  • इसके लिए सिंडिकेट बनाकर वसूली की जाती थी। पूरे मामले का मास्टरमाइंड किंगपिन कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया। जो व्यापारी 25 रुपए प्रति टन के हिसाब से अवैध रकम सूर्यकांत के कर्मचारियों के पास जमा करता था। उसे ही खनिज विभाग पीट पास और परिवहन पास जारी करता था। इस तरह से स्कैम कर कुल 570 करोड़ रुपए की वसूली की गई।

कोल मामले में इन आरोपियों पर FIR

  • 1. कवासी लखमा, विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री
  • 2. देवेंद्र यादव, विधायक
  • 3. अमरजीत भगत, पूर्व खाद्य मंत्री
  • 4. बृहस्पत सिंह, पूर्व विधायक
  • 5. गुलाब कमरो, पूर्व विधायक
  • 6. शिशुपाल सोरी, पूर्व विधायक
  • 7. चंद्रदेव प्रसाद राय, पूर्व विधायक
  • 8. यूडी मिंज, पूर्व विधायक
  • 9. समीर विश्नोई, निलंबित IAS
  • 10. रानू साहू, निलंबित IAS
  • 11. सौम्या चौरसिया, पूर्व उप सचिव, सीएम कार्यालय
  • 12. संदीप कुमार नायक, सहायक खनिज अधिकारी
  • 13. शिवशंकर नाग, खनिज अधिकारी
  • 14. सूर्यकांत तिवारी, कोल कारोबारी
  • 15. मनीष उपाध्याय
  • 16. रौशन कुमार सिंह
  • 17. निखिल चंद्राकर
  • 18. राहुल सिंह
  • 19. पारिख कुर्रे
  • 20. मोइनुद्दीन कुरैशी
  • 21. वीरेंद्र जायसवाल
  • 22. रजनीकांत तिवारी
  • 23. हेमंत जायसवाल
  • 24. जोगिंदर सिंह
  • 25. नवनीत तिवारी
  • 26. दीपेश टांक
  • 27. देवेंद्र डडसेना
  • 28. राहुल मिश्रा
  • 29. रामगोपाल अग्रवाल, तत्कालीन कोषाध्यक्ष, कांग्रेस
  • 30. राम प्रताप सिंह, तत्कालीन प्रवक्ता कांग्रेस
  • 31. विनोद तिवारी, पीईपी
  • 32. इदरीश गांधी, पीईपी
  • 33. सुनील कुमार अग्रवाल
  • 34. जय
  • 35. चंद्रप्रकाश जायसवाल
  • 36. लक्ष्मीकांत तिवारी

यह भी पढ़ें : पटना हाई कोर्ट ने ‘आरक्षण’ सीमा बढ़ाए जाने के फैसले को किया रद्द