एक उम्मीद की कहानी : दिव्यांग कोमल लहरे का संघर्ष और नई शुरुआत

संघर्ष की धरती पर उगता एक नया सूरज। यह कहानी है ग्राम सेरीखेड़ी के दिव्यांग कोमल लहरे की जो जीवन की हर कठिनाई का सामना कर अपने परिवार

  • Written By:
  • Updated On - August 8, 2024 / 03:08 PM IST

रायपुर। संघर्ष की धरती पर उगता एक नया सूरज। यह कहानी है ग्राम सेरीखेड़ी के दिव्यांग कोमल लहरे (Disabled gentle waves) की जो जीवन की हर कठिनाई का सामना कर अपने परिवार के लिए एक बेहतर कल की उम्मीद जगा रहे हैं।

  • दिव्यांग कोमल लहरे एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिनकी जीवनयापन का साधन गाँव के ही बाज़ार में आलू-प्याज बेचकर चलता था। लेकिन उनका जीवन हमेशा से इतना सरल नहीं था। कोमल 80 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ जन्मे थे, और उनका हर दिन जीवन की चुनौतियों से लड़ते हुए गुजरता था। उनके परिवार में उनकी पत्नी भी दिव्यांग हैं और उनके दो मासूम बच्चे, जिनकी आँखों में सपने और दिल में उम्मीदों का बसेरा है।

जीवन की इस कठिनाई में दिव्यांग कोमल का हौसला कभी नहीं टूटा। अपनी दिव्यांगता को चुनौती मानकर उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन पैरों में लगे पहियों के बावजूद उनका सफर आसान नहीं था। कई बार जीवन की कठिनाइयों ने उन्हें थकाया लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

इस मार्मिक संघर्ष की कहानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) के सामने मुख्यमंत्री जनदर्शन के दौरान आई। जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांग कोमल की यह दास्तान सुनते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान किया। मुख्यमंत्री साय के हाथों मिली इस ट्राई साइकिल ने कोमल के जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। अब वे अपने व्यवसाय को और भी बेहतर तरीके से कर सकेंगे और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनों की रक्षाबंधन मनेगी शानदार

यह भी पढ़ें :इलाज के लिए जाना पड़ता है अहमदाबाद ! विष्णुदेव साय ने कहा – लक्ष्य के स्वास्थ्य का हम रखेंगे ध्यान

यह भी पढ़ें :जनदर्शन : बहनों ने बांधी राखी, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- रक्षाबंधन का देंगे उपहार

यह भी पढ़ें :न्यूजीलैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली रीबा बेन्नी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

यह भी पढ़ें :6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक मिले…VIDEO

यह भी पढ़ें :हर घर तिरंगा अभियान : CM निवास में ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम से गूंजा उठा

यह भी पढ़ें :विष्णुदेव साय के हाथों से तीन दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल