भूपेश का दावा, BJP के ‘लोग’ भी करेंगे वोट! सियासी वजह

चुनावी समर के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने किसानों से वादा किया है कि अगर सरकार फिर बनी तो कर्जमाफी करेंगे।

  • Written By:
  • Updated On - October 26, 2023 / 06:34 PM IST

रायपुर। चुनावी समर के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने किसानों से वादा किया है कि अगर सरकार फिर बनी तो कर्जमाफी करेंगे। बहरहाल इस मुद्दे पर बीजेपी (BJP) सियासी काउंटर करने में जुटी हुई है। इस सबके बीच भूपेश बघेल ने अपने एक्स ट्विटर पर एक कार्टून विडियो पोस्ट करते हुए लिखा, इस बार भाजपा के लोग भी कांग्रेस को ही वोट करेंगे। क्योंकि वे जानते हैं कि कर्ज तो उनका भी माफ होता है, 20 क्विंटल/एकड़ धान तो उनका भी खरीदा जाएगा।

पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार के काम से सब खुश हैं, तभी तो भाजपा नेता स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन के लिए चिट्ठियाँ लिखते हैं। उनका भी है भरोसा बरकरार। फिर से कांग्रेस सरकार!

यह भी पढ़ें : चुनावी वाकयुद्ध : कांग्रेस के ‘चुनावी घोषणा पत्र’ पर रमन ने दागे सवाल!