राहुल के ‘नक्शेकदम’ पर भूपेश की चल रही ‘मोहब्बत’ की दुकान!, देखें, इनकी पोस्ट VIDEO

कर्नाटक चुनाव (karnataka election) में कांग्रेस की भारी जीत के बाद BJP को बड़ा झटका लगा है।

छत्तीसगढ़। कर्नाटक चुनाव (karnataka election) में कांग्रेस की भारी जीत के बाद BJP को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर पूरे देश की नजर थी। लेकिन कर्नाटक बीजेपी सरकार की कट्टरपंथी और भ्रष्टाचार नीतियों के चलते वहां की जनता ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर भरोसा जताया। कांग्रेस ने अपने पांच वायदे पर यहां सत्ता में आई। कर्नाटक कांग्रेस के मैनोफेस्टो में बजरंग दल पर प्रतिबंध के वायदे पर बीजेपी ने इसे पूरे देश में सियासी मुद्दा बनाया था। लेकिन उसे मुंह खानी पड़ी। आखिरकार वहां की जनता ने कांग्रेस को प्रचंड बहुमत की सरकार दी। वहीं राहुल गांधी ने भी अपने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, कर्नाटक में मोहब्बत की दुकान खुली गई है। क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा का संदेश भी यही था। बहरहाल, आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भी अपने ट्विटर पर राहुल के उस बयान के जरिए संदेश को छत्तीसगढ़ से कनेक्ट करते हुए मोहब्त का पैगाम लिखकर अपने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट किया है। जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। भूपेश ने ट्विटर पर लिखे, जुड़ रहा है भारत, फैल रहा है मोहब्बत का पैगाम। सर्वधर्म सम्भाव के विचार के साथ..जय सिया राम!

 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस बोली, कर्नाटक की जनता ने BJP के सांप्रदायिक एजेंडे को नकार दिया!