CM विष्णुदेव की बड़ी सौगात : धान की खरीदी की बढ़ी तिथि! खुशी से झूमे किसान

By : hashtagu, Last Updated : January 30, 2024 | 9:49 pm

  • धान खरीदी की अंतिम तिथि 4 फरवरी तक बढ़ाई गई
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता
  • किसानों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए बंपर धान खरीदी के बाद भी बढ़ाई तिथि
  • शनिवार एवम रविवार को भी होगी धान खरीदी
  • रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) ने धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 4 फरवरी रविवार तक धान खरीदी (Purchased paddy) जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार एवं रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी। बीजेपी सरकार द्वारा धान की खरीदी की तिथि बढ़ाए जाने से किसानों में खुशी का माहौल है।

    • गौरतलब है कि राज्य में चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। धान खरीदी के लिए मात्र एक दिन और शेष है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना धान बेच सकें, इसको ध्यान में रखते हुए धान खरीदी 4 फरवरी तक किए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य में शनिवार 03 फरवरी एवं रविवार 04 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह करने को कहा है।

    यहां यह उल्लेखनीय है कि विपणन वर्ष में धान खरीदी के लिए निर्धारित अवधि में प्रत्येक शनिवार को उपार्जन केन्द्रों में लेखा मिलान और रविवार को सामान्य अवकाश के कारण खरीदी बंद रहती है। ऐसा पहली बार होगा कि 03 फरवरी शनिवार और 04 फरवरी रविवार को भी किसान उपार्जन केन्द्रों में अपना धान बेच सकेंगे। राज्य के किसान प्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री साय का यह संवेदनशील निर्णय है।

    चालू खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राज्य में 30 जनवरी तक 138.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के एवज में उन्हें 28 हजार 708 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें : विष्णुदेव सरकार में ‘पहली’ बार बड़े पैमाने में ‘प्रमोशन’ पोस्टिंग! देखिए सूची