BJP नेता चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा-PM मोदी की लोकप्रियता से ‘इंडिया गठबंधन’ के दल घबराए हैं!

By : hashtagu, Last Updated : March 31, 2024 | 9:33 pm

रायपुर। भाजपा नेता चौलेश्वर चंद्राकार (BJP leader Choleshwar Chandrakar) ने कहा पीएम मोदी की लोकप्रियता से इंडिया गठबंधन के सभी दल घबराए हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा कांग्रेस में घबराहट है इसलिए पीएम मोदी (PM Modi) पर अनर्गल अारोप लगा रहे हैं। लेकिन परिवारवाद की नींव पर खड़ी इंडिया गठबंधन के अधिकांश दलों ने जनता की कल्याकारी याेजनाओं के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया है। ऐसे में जब उन पर अब संवैधानिक जांच एजेंसियां शिकंजा कस रही हैं तो उसके लिए ये लोग केंद्र की पीएम मोदी की सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। जबकि जितने भ्रष्टाचारी है, उनके खिलाफ जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही है।

इंडिया गठबंधन में सभी पार्टियां सिर्फ अपने परिवार के लिए ही राजनीति करती है। उनके परिवार के सगे संबंधी सत्ता के शीर्ष पर बैठते हैं। आज सत्ता लोलुपता के चलते कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन की पार्टियां जनता में भ्रामक और आए दिन पीएम मोदी और बीजेपी के बारे में दुष्प्रचार करते हैं। लेकिन जनता को सच मालूम है कि आजादी के बाद से 70 साल तक देश को किसने लूटा, यह सब जनता को मालूम है।

  • पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से जांच एजेंसियों को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जांच करने की छूट मिली है। उससे जनता में एक विश्वास जगा है कि अब आने वाले समय में कोई भी जनता के हितों के नाम पर भ्रष्टाचार नहीं करेगा। क्योंकि पीएम मोदी की गारंटी में यह भी शामिल है कि किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शेंगे। कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत देश के साथ 140 भारतीयों का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। पीएम मोदी के गारंटी की लहर छत्तीसगढ़ के साथ ही पूरे देश में चल रही है।

कहा-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी की सभी गारंटियों को महज तीन महीने में पूरा कर इतिहास रच दिया। जबकि भपेश बघेल की सरकार शराब बंदी और निराक्षित महिलाओं को 500 रुपए पेंशन देने के वादे से मुकर गई। कांग्रेस नारी न्याय योजना के जरिए एक बार फिर महिलाओं को धोखा देने का काम कर रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता अब कांग्रेस के झूठे झांसे में नहीं आने वाली है। भाजपा पीएम मोदी के 400 पार के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटों पर जीत हासिल करेंगी। क्योंकि कांग्रेस के कुशासन से जनता में जबरदस्त नाराजगी है।

  • चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान सुरक्षित और मजबूत है। सभी वर्गों के लोग प्रसन्न है। मोदी ने श्री रामनाथ कोविंद को एससी समाज से राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य दिया। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आदिवासी समाज की प्रथम महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्म को महामहिम राष्ट्रपति के पद आसीन किया। आज देश में ओबीसी वर्ग से आने वाले नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनकर सेवा दे रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में 370 हटाया गया, सुख शांति से लोग अपने जीवन यापन में लगे हुए है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर उत्साहित है। अयोध्या में राममंदिर निर्माण से भारत की जनता शांति पूर्वक दर्शन का लाभ उठा रहे हैं। व्यापारिक , आर्थिक क्षेत्र आध्यात्मिक क्षेत्र में लोग एक दूसरे राज्य, राष्ट्र में जाकर आवागमन कर रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित करने का संकल्प पूरा होगा।

यह भी पढ़ें :CG-लोकसभा चुनाव के जंग-ए-मैदान में उतरे BJP के 11 सियासी महारथियों का सफरनामा

यह भी पढ़ें : चरणदास महंत के बयान पर भड़की BJP ! दागे सवाल-पूछा हैं ‘ज्योत्सना महंत’