BJP का बड़ा ऐलान घोषणा पत्र समिति के सदस्य होंगे CM विष्णुदेव! राजनाथ सिंह चेयरमैन

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र समिति का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ से विष्णुदेव साय घोषणा पत्र समिति के सदस्य होंगे।

  • Written By:
  • Updated On - March 30, 2024 / 06:13 PM IST

रायपुर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र समिति का एलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ से विष्णुदेव साय (Vishnudev sai) घोषणा पत्र समिति (Manifesto committee) के सदस्य होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति का एलान किया है। इस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं और निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाया गया है।

  • इस समिति में अलग-अलग राज्यों से 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, इसमें अर्जुन मुंडा, भूपेंन्द्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हैं ।इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल हैं, जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका! BJP में सैकड़ों महिलाओं की मेगा इंट्री