बेटे को ‘शपथ’ लेता देख CM की मां ‘जसमनी देवी’ हुईं भावुक! परिवार भी बना साक्षी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) के शपथ ग्रहण समारोह में उनका परिवार भी इस स्वर्णिम अवसर का साक्षी बना।

  • Written By:
  • Updated On - December 13, 2023 / 11:03 PM IST

  • माता श्रीमती जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ ही कुटुम्बजन भी शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
  • रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामयी आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) के शपथ ग्रहण समारोह में उनका परिवार भी इस स्वर्णिम अवसर का साक्षी बना। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउण्ड में आज आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की माती जी श्रीमती जसमनी देवी साय (Jasmani Devi Sai), धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित पूरा परिवार मौजूद रहा।

उत्साह भरे माहौल में पूरे परिवार ने लोगों के साथ आम लोगों ने अपनी खुशियां साझा की। गौरतलब है कि श्री साय के शपथ ग्रहण समारोह में उनके गृह जिले जशपुर से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। साथ ही उनके गांव बगिया में लोगों ने उनके शपथ ग्रहण समारोह का लाईव प्रसारण देखा।

यह भी पढ़ें : Untold Story : BJP के ‘महतारी वंदन’ का चला ब्रह्मास्त्र! महिलाओं में ‘मोदी’ से उम्मीदें…इनकी जुबानी

यह भी पढ़ें : CG-Political Story : 2028 में ‘दोबारा सत्ता’ में आने की BJP ने लिख ‘डाली’ पटकथा!

यह भी पढ़ें : Inside Story : विष्णुदेव ने अपने ‘दोनों डिप्टी CM’ को बैठाया कुर्सी पर! इसके सियासी मायने